शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लोन के लिए कारट्रेड टेक का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ करार

कारट्रेड टेक ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार यूज्ड कार के लिए लोन ऑफर करने के लिए किया है। आपको बता दें कि कारट्रेड टेक एक मल्टीचैनल ऑटोमोबाइल प्लैटफॉर्म है जहां पर गाड़ी खरीदी औऱ बेची जाती है।

इस करार के तहत आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कंपनी के उन ग्राहकों के लिए पसंदीदा लोन देने वाली कंपनी होगी जो CarWale abSure से यूज्ड गाड़ी खरीदना चाहते हैं। कंपनी उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से गाड़ी मुहैया कराएगी। आपको बता दें कि CarWale abSure कारट्रेड टेक का यूज्ड कार प्लैटफॉर्म है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ मिलकर कंपनी बिना किसी बाधा के ग्राहकों को लोन मुहैया कराएगी। कारट्रेड टेक के कंज्यूमर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनवारी लाल शर्मा के मुताबिक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ करार हमारे लिए सम्मान की बात है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ इस करार से यूज्ड कार बाजार में लिक्विडिटी आसानी से उपलब्ध होगी।
वहीं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बिजनेस हेड-व्हीकल लोन ऋषि मिश्रा ने कहा कि इस करार से दोनों कंपनियों को फायदा होगा। कारट्रेड टेक के साथ इस करार को हम आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक स्कोरकार्ड आधारित लोन मुहैया कराता है। बैंक डिजिटल तरीके और ऑटोमेटेड लोन की सुविधा मुहैया कराती है। कंपनी ग्राहकों को बिनी किसी बाधा के लोन प्रोसेसिंग का अनुभव प्रदान करती है। (शेयर मंथन 31 मई 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!