शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए से स्ट्राइड्स फार्मा को आईबुप्रोफेन दवा के लिए मंजूरी

स्ट्राइड्स फार्मा को यूएसएफडीए (USFDA) यानी अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से जेनरिक आईबुप्रोफेन (Ibuprofen) दवा के लिए मंजूरी मिली है। आपको बता दें कि आईबुप्रोफेन दर्द दूर करने की एक दवा है। कंपनी को यह मंजूरी उसके सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल पीटीई को मिली है।

यह एक ओरल सस्पेंशन है। यह दवा 100 मिलीग्राम/5 एमएल के के तौर पर उपलब्ध होगी। यह दवा मैकनील कंज्यूमर हेल्थकेयर के रेफरेंस लिस्टेड ड्रग मोर्टिन ओरल सस्पेंशन के समान है।
इस दवा का उत्पादन कंपनी के बंगलुरू इकाई में किया जाएगा। इस दवा को अमेरिकी बाजार में स्ट्राइड्स फार्मा इंक बेचेगी।
मार्च 2022 आक्यूवीआईए एमएटी के आंकड़ों के मुताबिक आईबुप्रोफेन ओरल सस्पेंशन 100 मिलीग्राम/5 एमएल दवा का बाजार 6.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
स्ट्राइड्स ने यूएसएफडीए के पास 274 दवाओं की अर्जी दे रखी है। इसमें से 250 अर्जी को मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी के दिए गए कुल अर्जी में से 24 दवाओं की अर्जी अभी लंबित हैं।
कंपनी के पास अमेरिका में अभी करीब 60 बिक्री वाले उत्पाद हैं। कंपनी की हर साल 20 नए उत्पाद बाजार में उतारने की है। (शेयर मंथन 31 मई 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!