शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरबी इंफ्रा को एनएचएआई से आर्बिट्रेशन अवॉर्ड का आंशिक भुगतान

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर को आर्बिट्रेशन अवॉर्ड का आंशिक भुगतान हुआ है। कंपनी को यह आंशिक भुगतान नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई (NHAI) से मिला है।

 आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर को आर्बिट्रेशन अवॉर्ड का आंशिक भुगतान हुआ है। कंपनी को यह आंशिक भुगतान नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई (NHAI) से मिला है। आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी ने जुलाई 2021 में आर्बिट्रेशन अवॉर्ड जीता था। यह आर्बिट्रेशन अवॉर्ड आईआरबी पठानकोट अमृतसर टोल रोड लिमिटेड (IPTRL) ने जीता था । यह आईआरबी InvIT फंड का स्पेशल परप्स व्हीकल (SPV) है। कंपनी को कंसेशन पीरियड में 518 दिनों का विस्तार मिला है। इसके अलावा 419 करोड़ रुपये का आर्बिट्रेशन अवॉर्ड मिला जिसमें ब्याज भी शामिल है। इसमें प्रोजेक्ट को पूरा होने में देरी होने के मामले में आर्बिट्रेशन अवॉर्ड मिला है क्योंकि देरी कंपनी की ओर से नहीं हुई थी। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल के फैसले को बरकरार रखा। साथ ही नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को आर्बिट्रेशन अवॉर्ड का 75 फीसदी भुगतान का आदेश दिया है। कंपनी को यह आंशिक भुगतान आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी यानी कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स के निर्देश पर सरकारी एजेंसी को आर्बिट्रेशन अवॉर्ड का 75 फीसदी भुगतान का आदेश मिला है। कंपनी को यह आर्बिट्रेशन अवॉर्ड बैंक गारंटी के बदले दिया जाना है।

(शेयर मंथन, 22 जून 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!