शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिश टीवी (Dish TV) के चेयरमैन जवाहर लाल गोयल का इस्तीफा, शेयर 10% उछला

ब्रॉडकास्ट सेवाएँ देने वाली कंपनी डिश टीवी (Dish TV) के अध्यक्ष जवाहर लाल गोयल (Jawahar Lal Goel) ने सोमवार को कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।

डिश टीवी के बोर्ड में प्रभुत्व के संघर्ष में इस खबर को कंपनी के शीर्ष शेयरधारक यस बैंक की जीत के रूप में देखा गया और शेयर बाजार में इस खबर से निवेशकों में काफी उत्साह देखने को मिला। यस बैंक के पास कंपनी के 24% से अधिक शेयर हैं। दोपहर बाद इस खबर के असर से कंपनी के शेयर भाव ने 10% का ऊपरी सर्किट छू लिया। अंत में यह शेयर 1.44 रुपये या 9.39% की उछाल के साथ 16.77 रुपये पर बंद हुआ।
जवाहर गोयल का त्यागपत्र आज ही कारोबारी समय समाप्त होने के साथ प्रभावी हो जायेगा। गोयल ने 26 सितंबर को होने वाली कंपनी की एजीएम से पहले ही इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी और उस दिन भी कंपनी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गयी थी। कंपनी ने एक्सचेंजों को इस बारे में सूचित किया कि ‘कंपनी के निदेशक जवाहर लाल गोयल ने अपने 19 सितंबर 2022 के पत्र के माध्यम से कंपनी के निदेशक बोर्ड और समितियों से इस्तीफा दे दिया है।’
कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक और गोयल की अगुवाई वाले प्रवर्तक (प्रमोटर) परिवार के बीच डिश टीवी के बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर कानूनी तकरार चल रही है। जून में कंपनी की असाधारण आम सभा (ईजीएम) में तीन चौथाई से अधिक शेयरधारकों ने गोयल को फिर से बोर्ड का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किये जाने के खिलाफ मतदान किया था। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!