शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ई-बाइक विकसित करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प अमेरिकी कंपनी में करेगी निवेश

हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक बाइक यानी बिजली से चलने वाली (ई-बाइक) विकसित करने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में कंपनी ने एक अमेरिकी कंपनी के
साथ करार किया है।

 हीरो मोटोकॉर्प अमेरिका की जीरो मोटरसाइकिल (Zero Motorcycles) के साथ मिलकर ई-बाइक बनाएगी। इसके लिए कंपनी 6 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी करीब 490 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। देश की सबसे बड़ी दोपहिया बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अमेरिका के कैलिफोर्निया आधारित कंपनी के साथ करार के लिए समझौते को अंतिम रुप देने का काम कर रही है। जीरो मोटरसाइकिल प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पावरट्रेन बनाती है। हीरो मोटोकॉर्प के बोर्ड ने जीरो मोटरसाइकिल में 490 करोड़ रुपये तक के निवेश को मंजूरी दी है। आपको बता दें कि जीरो मोटरसाइकिल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पावरट्रेन बनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर है। जीरो मोटरसाइकिल का 2021 में कंसोलिडेटेड आय 6.07 करोड़ अमेरिकी डॉलर था। हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक तरीके से प्रवेश कर रही है। इसके लिए कंपनी खुद के स्तर के अलावा दूसरी कंपनियों से करार के जरिए इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है। कंपनी 7 अक्टूबर को अपने इमर्जिंग मोबिलिटी ब्रांड विडा यानी Vida को बाजार में उतार रही है। कंपनी का पहले से दोपहिया बनाने वाली कंपनी एथर (Ather) एनर्जी में 35 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। कंपनी का शेयर आज बीएसई (BSE) पर 2.11 गिरकर 2,534.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 29 सितंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!