शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑनलाइन, ऑफलाइन शोरुम के जरिए आय में ग्रोथ पर कल्याण ज्वेलर्स का फोकस

कल्याण ज्वेलर्स ने दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 20 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने आय में यह ग्रोथ ढेर सारी चुनौतियों के बीच हासिल की है।

 यह चुनौतियां जियोपॉलिटिकल स्थिति के कारण पैदा हुई थी। कल्याण ज्वेलर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही की आय में करीब 20 फीसदी का ग्रोथ हासिल किया है। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले है। वहीं वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में ग्रोथ करीब 50 फीसदी रही है। कंपनी को इस दौरान कई बाजार में काफी चुनौतियां मिली। कंपनी को भारतीय कारोबार में जबरदस्त मांग की उम्मीद है। यह मांग ग्राहकों के ब्रांडेड ज्वेलरी के प्रति बढ़ते रुझान के कारण देखने को मिली है। जैसा कि कंपनी ने पहले जानकारी दी थी कि उसने एक रणनीति विकसित की है और उस रोडमैप को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी अपने हाल में निर्मित फ्रेंचाइजी स्टोर इनिशिएटिव (पहल) को लागू करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। इसी रणनीति के तहत कंपनी ने पिछली तिमाही में पहला फ्रेंचाइजी स्टोर खोला था। 30 सितंबर को खत्म हुए तिमाही में कंपनी ने 2 और फ्रेंचाइजी स्टोर खोला है। इसके अलावा मौजूदा महीने के पहले हफ्ते में भी कंपनी ने 2 और फ्रेंचाइजी स्टोर खोला है। इस तरह से कंपनी के अब कुल 5 फ्रेंचाइजी स्टोर हो गए हैं। कंपनी के मुताबिक मिडिल-ईस्ट (मध्य-पूर्व) क्षेत्र में ग्राहकों का सेंटिमेंट अभी भी खरीदारी का बना हुआ है। इसकी वजह इस इलाके में आर्थिक गतिविधियों में कुल मिलाकर सुधार देखा गया है। कंपनी के मध्य-पूर्व कारोबार में आय ग्रोथ 65 से अधिक रही है। वहीं कंपनी ने अपने ऑनलाइन ज्वेलरी प्लैटफॉर्म कैंडेरे (Candere) का पहला फिजिकल शोरुम खोला है। कैंडेरे ने दूसरी तिमाही में 15 फीसदी से ज्यादा आय ग्रोथ दर्ज की है। इसके अलावा कंपनी ने भारत के गैर-दक्षिणी क्षेत्रों में 5 नए शोरुम खोले हैं। इसमें कैंडेरे का पहला फिजिकल शोरुम भी शामिल है। 30 सितंबर तक कंपनी के कुल शोरुम की संख्या 163 हो गई है जिसमें भारत और मिडिल-ईस्ट के शोरुम शामिल हैं।

 (शेयर मंथन, 8 अक्टूबर 2022)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!