शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई का 10 करोड़ रुपये से ऊपर के जमा पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) ने बचत जमा दर में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बैंक ने बचत जमा दर में यह बढ़ोतरी 10 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा के रकम के लिए की है।

दरों में बढ़ोतरी 15 अक्टूबर से ही प्रभावी माना जाएगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही बैंक ने 10 करोड़ रुपये से कम के बचत जमा पर 0.05 फीसदी की कटौती का ऐलान किया था। यह घटकर 2.70 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक का मानना है कि ज्यादा कर्ज देने के बावजूद पैसे का प्रवाह दूसरे तरह के संपत्ति (एसेट) की ओर हो रहा है। पिछले कई महीनों से जमा में वृद्धि उस गति से नहीं हो पाई है जिस गति से क्रेडिट वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में क्रेडिट वृद्धि जहां 14.8 फीसदी रही वहीं जमा में वृद्धि केवल 9.5 फीसदी ही देखने को मिली है।
पिछले कई सालों में ऐसा देखा गया है कि जमा में वृद्धि इकाई अंक के ऊपरी स्तर के करीब रहा है, लेकिन क्रेडिट में वृद्धि या तो इकाई अंक के निचले स्तर या फिर निगेटिव में रहा है। वही 10 करोड़ रुपये से कम के जमा पर ब्याज दर 2.70 फीसदी पर ही बरकरार है। जून 2022 तक बैंक के पास करीब 40.46 लाख करोड़ का बेस है। वहीं कासा (CASA) अनुपात यानी चालू खाता और बचत खाता का अनुपात 45.33 है। बैंक ने 29 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन दे रखा है। बैंक का होम लोन में 33.3 फीसदी बाजार पर कब्जा है वहीं ऑटो लोन में 19.3 फीसदी बाजार पर कब्जा है। बैंक ने सोमवार को एमसीएलआर (MCLR) यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स में भी 0.25 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया था जो बढ़कर अब 7.95 फीसदी हो गया है। बैंक ने 2 और 3 साल तक की अवधि के लिए भी एमसीएलआर में भी बढ़ोतरी की है।

(शेयर मंथन,18 अक्टूबर 2022)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!