शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 22.19 फीसदी बढ़ा

 एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी एचयूएल (HUL) के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 22.19 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 2,185 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,670 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वहीं कंपनी की आय में 16.44 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की आय 13,099 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,253 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के वॉल्यूम में 4 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी की वृद्धि बाजार की वृद्धि के मुकाबले काफी आगे रही है। कंपनी का कुल खर्च 18.12 फीसदी बढ़कर 10,129 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,965 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एचयूएल के मुख्य कार्यकारी अधिकरी संजीव मेहता ने कहा कि कंपनी का दूसरी तिमाही में प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में आय में 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम को जोड़ा है।

संजीव मेहता के मुताबिक महंगाई के कारण चुनौतियां बनी हुई हैं और इसका असर खपत पर देखने को मिला है। हालाकि कुछ कच्चे माल की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। साथ ही सरकार ने भी कुछ राहत से जुड़े फैसले लिए हैं कंपनी छोटी अवधि में बहुत ही आशावादी है। शुक्रवार को नतीजे से पहले बीएसई (BSE) 2.11 फीसदी चढ़ कर 2,655.05 प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!