शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से दवा को शुरुआती मंजूरी

 दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी दवा रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से ड्रोस्पिरेनोन (Drospirenone) दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है।

इस दवा का इस्तेमाल प्रेग्नैंसी यानी गर्भधारण को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी को इस दवा की अर्जी के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है। यह दवा 4 मिली ग्राम की क्षमता में उपलब्ध होगा। यह दवा अमेरिकी कंपनी एग्जेलेटिस (Exeltis) के स्लाइंड (Slynd) का जेनरिक संस्करण है। इस दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना बिक्री 14.1 करोड़ डॉलर है। इसके अलावा कंपनी ने एक्सचेंज की ओर से मांगी सफाई पर जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक यूएसएफडीए (USFDA) से तारापुर इकाई को वॉर्निंग लेटर (चेतावनी पत्र) मिला है। यूएसएफडीए ने तारापुर इकाई की जांच 22 मार्च से 4 अप्रैल के दौरान की थी। कंपनी ने यूएसएफडीए को भरोसा दिया है कि वह रेगुलेटर की चिंताओं को जल्द दूर कर लेगी। वहीं कंपनी ने कहा कि इस चेतावनी पत्र का आपूर्ति और आय पर कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। शुक्रवार को एनएसई (NSE) पर ल्यूपिन का असर 0.33% गिर कर 709.80 रुपये पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 05 नवंबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!