शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूरोप में एपीआई बिक्री के लिए आईओएल (IOL) को मिली मंजूरी

आईओएल (IOL) केमिकल और फार्मास्यूटिकल्स को EDQM यानी ईडीक्यूएम प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) मिला है। कंपनी को यह प्रमाणपत्र पैंटोप्राजोल सोडियम सेसक्विहाइड्रेट (Pantoprazole Sodium Sesquihydrate) की आपूर्ति के लिए मिला है।

 कंपनी को यह प्रमाण पत्र यूरोपीय बाजारों में पैंटोप्राजोल सोडियम सेसक्विहाइड्रेट की आपूर्ति के लिए मिला है। आपको बता दें कि ईडीक्यूएम यानी यूरोपियन डायरेक्टोरेट फॉर द क्वालिटी ऑफ मेडिसिन ऐंड हेल्थकेयर एक ऐसा प्रमाण पत्र होता है जो यूरोप में एपीआई (API) या फार्मा उत्पादों की बिक्री के लिए जरूरी होता है। पैंटोप्राजोल सोडियम सेसक्विहाइड्रेट एक एक्टिव फार्मा इंग्रेडिएंट (API) है जो एक प्रोटोन पंप इनहिबिटर का काम करता है। इसका इस्तेमाल गैस्ट्रिक एसिड स्राव (सीक्रिशन) को रोकने में किया जाता है। आईओएल (IOL) केमिकल ने वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में पैंटोप्राजोल सोडियम सेसक्विहाइड्रेट का उत्पादन शुरू किया था। कंपनी ने यह उत्पादन अपने पंजाब इकाई में शुरू किया था। कंपनी को सीईपी (CEP) यानी सर्टिफिकेट ऑफ सूटेबिलिटी (certificate of suitability) मिलने से पूरे यूरोप में एपीआई का निर्यात कर पाएगी। कंपनी की कुल क्षमता सालाना 240 टन उत्पादन करने की है।

आपको बता दें कि कंपनी वैश्विक स्तर पर आईबुप्रोफेन एपीआई का सबसे बड़ा उत्पादक है और 33 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 13 से ज्यादा एपीआई मौजूद है जिसमें मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड, Clopidogrel बाइसल्फेट फॉर्म-II, फेनोफाइब्रेट,पैरासिटामोल इत्यादि।

(शेयर मंथन 08 नवंबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!