शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा के दवा की अर्जी यूएसएफडीए से मंजूर

दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। कंपनी को यूएसएफडीए से Cyclophosphamide यानी साइक्लोफॉस्फामाइड कैप्सूल की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है।

 इस दवा का इस्तेमाल कई तरह के कैंसर के इलाज में किया जाता है। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी अमेरिकी बाजार में दवा बिक्री कर सकेगी। कंपनी को हिक्मा फार्मास्यूटिकल्स (Hikma Pharmaceuticals) यूएसए इंक प्रोडक्ट के जेनरिक संस्करण के लिए मंजूरी मिली है। साइक्लोफॉस्फामाइड कैप्सूल एक अल्कलाइन दवा है। इस दवा का इस्तेमाल खतरनाक बीमारी के इलाज में किया जाता है। छोटे बच्चों के नेफ्रोटिक (किडनी से संबंधित) सिंड्रोम में बदलाव होने पर भी इस दवा को इस्तेमाल में लायाजाता है।आईक्यूवीआईए (IQVIA) के मुताबिक साइक्लोफॉस्फामाइड कैप्सूल का बाजार अमेरिका में सितंबर 2022 को खत्म हुए पिछले 12 महीने के दौरान 80 लाख डॉलर रहने का अनुमान है। यह दवा 25 मिली ग्राम और 50 मिलीग्राम क्षमता में मौजूद है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.32 फीसदी गिरकर 630.35/शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन 15 नवंबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!