शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टैंडअलोन आधार पर भारत फोर्ज का मुनाफा 14 फीसदी गिरा

दूसरी तिमाही में पुणे की ऑटोमोटिव फोर्जिंग कंपनी भारत फोर्ज के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में करीब 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

 कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 312 करोड़ रुपये से घटकर 268 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वहीं कंपनी की स्टैंडअलोन आय 1607 करोड़ रुपये से बढ़कर 1864 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। कंपनी के स्टैंडअलोन आय में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 486 करोड़ रुपये से घटकर 453 करोड़ रुपये के स्कर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में भी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मार्जिन दूसरी तिमाही में 30 फीसदी से घटकर 24.3 फीसदी हो गया है।

वही कंपनी ने 1.50/शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड तारीख 25 नवंबर तय की गई है। वहीं शेयरधारकों को 13 दिसंबर या इससे पहले अंतरिम डिविडेंड का भुगतान हो जाएगा। दूसरी तिमाही में कंपनी की अन्य आय 47.7 करोड़ रुपये रही है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.40% गिर कर 835.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!