शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा का कैंसर की दवा के लिए फाइजर के साथ निपटारा

ग्लेनमार्क फार्मा ने दवा कंपनी फाइजर के साथ निपटारा को लेकर करार किया है। कंपनी ने Axitinib टैबलेट के लिए निपटारा किया है। Axitinib टैबलेट के 1 एमजी और 5 एमजी क्षमता वाले दवा के लिए निपटारा किया है। कैंसर के इलाज में दवा का इस्तेमाल होता है।

 रिनल सेल कार्सिनोमा यानी आरसीसी (RCC) के इलाज में Axitinib टैबलेट का इस्तेमाल होता है। आपको बता दें कि आरसीसी कैंसर का एक ऐसा प्रकार होता है जिसकी शुरुआत किडनी से होती है। ये खासकर वैसे मरीजों में होता है जिनका इलाज दूसरे दवाओं से नहीं किया जाता है। ग्लेनमार्क फार्मा ने फाइजर के साथ इनलाइटिका के जेनरिक के लिए निपटारे का ऐलान किया है। इनलाइटिका की 1 एमजी और 5 एमजी की दवा की अमेरिका में सालाना बिक्री 64.5 करोड़ डॉलर का है। ग्लेनमार्क को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से Axitinib दवा के जेनरिक के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है। ग्लेनमार्क फार्मा के मौजूदा पोर्टफोलियो में 177 उत्पाद हैं। कंपनी को अमेरिका में इन उत्पादों की बिक्री के लिए मंजूरी हासिल है। साथ ही कंपनी के 47 दवाओं की अर्जी यूएसएफडीए के पास लंबित है। कंपनी स्पेश्यालिटी, जेनरिक्स और ओटूसी (OTC) कारोबार में है। कंपनी का फोकस सांस, त्वचा और कैंसर से जुड़ी दवाओं पर है। 4 महादेशों में कंपनी के पास 10 मैन्युफैक्चरिंग इकाई हैं। कंपनी का कारोबार 80 देशों में फैला हुआ है।

(शेयर मंथन, 22 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!