शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्यूपिन के मंडीदीप इकाई को यूएसएफडीए से 8 आपत्तियां जारी

 दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से झटका लगा है। कंपनी के मंडीदीप इकाई के एपीआई (API) उत्पादन इकाई को 8 आपत्तियां जारी की गई है।

यह आपत्तियां हर उत्पाद और कच्चे माल के उत्पादन के लिए जारी किया गया है। यूएसएफडीए ने कंपनी को फॉर्म 483 जारी किया गया है। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर ने जांच में फूड ड्रग ऐंड कॉस्मेटिक एक्ट (FD&C) के नियमों का उल्लंघन पाया है। यूएसएफडीए ने मंडीदीप इकाई की जांच 14 नवंबर से 23 नवंबर से बीच की थी। कंपनी की जांच फॉर्म 483 के साथ 8 आपत्तियां जारी की गई। कंपनीने ड्रग रेगुलेटर को भरोसा दिया है कि वह जल्द ही आपत्तियों को दूर कर लेगी। कंपनी आपत्तियों को दूर करने के लिए यूएसएफडीए के साथ मिलकर काम करेगी। कंपनी ने 30 अक्टूबर को जानकारी दी थी कि अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए ने दवा की मंजूरी से पहले जांच के बाद नागपुर इकाई को फॉर्म 483 के साथ 5 आपत्तियां जारी की गई थी। कंपनी की यह इंजेक्टेबल मैन्युफैक्चरिंग इकाई है। इस खबर के बाद ल्यूपिन का शेयर 0.15% गिर कर 718 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन 24 नवंबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!