शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

OZiva,वेलबीइंग न्यूट्रिशन का अधिग्रहण करेगी एचयूएल (HUL)

 दिग्गज एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलिवर कंपनी OZiva के ज्यादातर हिस्से का अधिग्रहण करेगी। इसके अलावा वेलबीइंग न्यूट्रिशन में में भी हिस्सा खरीदेगी। हिस्सा अधिग्रहण पर कुल 335 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

 कंपनी वेलबीइंग न्यूट्रिशन (Wellbeing Nutrition) में 19.8 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी। कंपनी इस अधिग्रहण के जरिए हेल्थ ऐंड वेलबीइंग सेगमेंट में प्रवेश कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने Nutritionalab Pvt Ltd (वेलबीइंग न्यूट्रिशन) में 19.8 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी। इसके लिए कंपनी 70 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यूरोमोनिटर डाटा के मुताबिक भारत में हेल्थ ऐंड वेलबीइंग सेगमेंट तेजी से वृद्धि कर रहा है। इस सेगमेंट का मार्केट साइज 30000 करोड़ रुपये है। OZiva ब्रांड में एचयूएल 51 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी। हिस्सा खरीद शुरुआती तौर पर पूंजी डाल कर और बाद की हिस्सेदारी खरीद कर पूरा करेगी। बाकी के 49 फीसदी हिस्सा 36 महीने खत्म होने के बाद खरीदेगी। यह खरीदारी पहले के तय वैल्युएशन के आधार पर होगा। हालाकि OZiva टीम के संस्थापक आरती गिल और मिहिर गदानी कंपनी में बने रहेंगे। वेलबीइंग न्यूट्रिशन के उत्पादों की सूची में मेल्टस,स्लो और मैरीन कोलैजन पाउडर शामिल है। एचयूएल को यह दोनों सौदा 1-3 महीने में पूरे होने की उम्मीद है। आपको बता दें एचयूएल के अपने लोकप्रिय ब्रांड्स में लक्स, रिन, व्हील शामिल है। Zywie Ventures जिसका OZiva ब्रांड पर मालिकाना हक है, वित्त वर्ष 2022 में 124.17 करोड़ रुपये की आय थी। वहीं वेलबीइंग न्यूट्रिशन की आय वित्त वर्ष 2022 में 19.40 करोड़ रुपये थी।

(शेयर मंथन 09 दिसंबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!