शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राइट्स (RITES) का कारोबारी मौके तलाशने के लिए किर्लोस्कर ऑयल के साथ करार

सरकारी कंपनी राइट्स (RITES) यानी रेल इंडिया टेक्निकल ऐंड इकोनॉमिक सर्विस (Rail India Technical and Economic Service) ने किर्लोस्कर ऑयल इंजन (Kirloskar Oil Engines Ltd) के साथ करार का ऐलान किया है।

 इस करार के तहत दोनों कंपनियां निर्यात के अवसर तलाशेगी। यह अवसर घरेलू और विदेशी बाजार में रेलवे रोलिंग स्टॉक,इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी यातायात के क्षेत्र में तलाशी जाएगी। कंपनी कारोबार से जुड़े डिजाइन,मार्केटिंग, ऑपरेशन और रखरखाव से जुड़ी विशेषज्ञता मुहैया कराएगी। साथ ही कारोबार से जुड़े नए अवसर को तलाशने का भी काम करेगी। वहीं किर्लोस्कर ऑयल इंजन के पास प्रोजेक्ट से जुड़े कस्टमाइज यानी ग्राहकों के मांग के अनुसार उत्पादों के विकास और मैन्युफैक्चरिंग की जिम्मेदारी होगी। राइट्स यानी रेल इंडिया टेक्निकल ऐंड इकोनॉमिक सर्विस के मुख्य रणनीतिक ऑफिसर (CSO) मनोबेंद्र घोसाल के मुताबिक किर्लोस्कर ऑयल इंजन के साथ यह करार न केवल नए कारोबार तलाशने के लिए एक प्लैटफॉर्म होगा बल्कि प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियां साझा करने से मजबूती भी बढ़ेगी। यह जानकारी स्मार्ट और सतत इंफ्रा को बढ़ावा देने के लिए एक दूसरे के ऑपरेशंस के बारे में साझा की जाएगी। आपको बता दें कि राइट्स (RITES) के सरकारी मिनी रत्ना कंपनी है जो ट्रांसपोर्ट कंसल्टेंसी और इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़े काम करती है।

(शेयर मंथन 16 दिसंबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!