शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस रिटेल ने जस्ट डायल में 2 फीसदी हिस्सेदारी बेची

जस्ट डायल के प्रोमोटर रिलायंस रिटेल ने कंपनी में 2 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। कंपनी को 2 फीसदी हिस्सा बिक्री के बदले में करीब 101 करोड़ रुपये मिले हैं।

 आपको बता दें कि कंपनी ने यह हिस्सा बिक्री न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों को पालन करने के लिए किया है। स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध बल्क डील के आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस रिटेल वेंचर्स जो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी है, उसने 16,86,119 यानी करीब 16.86 लाख शेयरों की बिक्री की है। यह करीब 2 फीसदी हिस्सेदारी के करीब है। इन शेयरों की बिक्री 600 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई है। शेयरों की बिक्री से मिली रकम करीब 101.16 करोड़ रुपये है। शेयरों की इस बिक्री के बाद प्रोमोटर और प्रोमोटर ग्रुप का हिस्सा जस्ट डायल में 76.98 फीसदी से घटकर 74.98 फीसदी हो गया है। सोमवार को जस्ट डायल ने रिलायंस रिटेल की ओर से 2 फीसदी हिस्सा बिक्री की जानकारी दी थी। यह सौदा खुले बाजार के जरिए हुई है। 25 फीसदी के न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग की रेगुलेटरी जरूरतों को पूरा करने के लिए शेयरों की बिक्री की गई है। जस्ट डायल का शेयर बीएसई (BSE) पर 2.97 फीसदी गिरकर 589.85 प्रति शेयर जबकि एनएसई (NSE) पर 591.25 प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 21 दिसंबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!