शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर मैक प्रोजेक्ट्स को 1034 करोड़ रुपये के 3 ऑर्डर मिले

पावर मैक प्रोजेक्ट्स (पावर मैक) को तीन प्रोजेक्टस हासिल हुए हैं। कंपनी को मिले 3 प्रोजेक्टस में एक प्रोजेक्ट्स अदानी ग्रुप से जुड़ा हुआ है। कंपनी को मिले ऑर्डर्स की कुल वैल्यू 1,034 करोड़ रुपये है।

 एक्सचेंज को दी गई जानकारी कंपनी ने 1034 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ अवॉर्ड की जानकारी दी है। अदानी ग्रुप से मध्य प्रदेश के महान, रायगढ़ और छतीसगढ़ के रायपुर स्थित थर्मल पावर इकाई के लिए ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत एफजीडी (FGD) यानी फ्लू गैस डिसल्फ्यूराइजेशन के रेट्रोफिटिंग को पूरा करना है। कंपनी को अदानी ग्रुप से इस काम के लिए 608 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को वैगन रिपेयर वर्कशॉप बनाने के लिए 306.60 करोड़ रुपये का भी ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर उसकी सब्सिडियरी पावर मैक-ताइकिशा को मिला है। यह एक संयुक्त उपक्रम कंपनी है जो ताइकिशा इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर बनाया गया है। इसके अलावा तीसरा ऑर्डर 119.53 करोड़ रुपये का है जो तकनीकी विशेषज्ञता मुहैया कराने को लेकर है। यह ऑर्डर नाइजीरिया में पेट्रोलियम रिफाइनरी ऐंड पेट्रोकेमिकल्स को लेकर है। इसके रख-रखाव और सर्विसेज की जिम्मेदारी भी ऑर्डर के तहत शामिल है। इस प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड 24 महीने का है।

 

(शेयर मंथन 28 दिसंबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!