शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू एनर्जी ने पूरा किया इंड बराथ (Ind-Barath Energy (Utkal) का अधिग्रहण

जेएसडब्लू (JSW) एनर्जी ने इंड बराथ (Ind-Barath Energy (Utkal) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने यह अधिग्रहण 1047 करोड़ रुपये में किया है। कंपनी ने Ind-Barath Energy (Utkal) का अधिग्रहण इंसॉल्वेंसी प्रक्रिया के जरिए की है।

एनसीएलटी (NCLT) से कंपनी के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी मिलने के बाद अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी की गई। इस अधिग्रहण के बाद जेएसडब्लू (JSW) की हिस्सेदारी इंड बराथ एनर्जी (उत्कल) की हिस्सेदारी 95 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। फिलहाल सिक्योर्ड फाइनेंशियल क्रेडिटर्स के पास कंपनी की बची हुई 5 फीसदी हिस्सेदारी है। यह व्यवस्था रिजॉल्यूशन योजना की शर्तों के तहत है। इस अधिग्रहण के बाद इंड बराथ (Ind-Barath Energy (Utkal) जेएसडब्लू (JSW) एनर्जी की सब्सिडियरी कंपनी बन गई है। इससे पहले कंपनी ने 26 जुलाई को जानकारी दी थी। इसके तहत 25 जुलाई 2022 को एनसीएलटी हैदराबाद से कंपनी के रिजॉल्यूशन योजना को मंजूरी मिली थी। कंपनी ने 3 अक्टूबर 2019 को इंड बराथ (Ind-Barath Energy (Utkal) के अधिग्रहण के लिए रिजॉल्यूशन योजना सौंपी थी। कंपनी ने रिजॉल्यूशन योजना कॉरपोरेट इंसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस यानी सीआईआरपी (CIRP) के तहत सौंपी थी। आपको बता दें कि इंड बराथ एनर्जी का ओडिशा झारसुगुड़ा जिले में स्थित है। यहां पर कंपनी का 700 मेगा वाट (2x350 MW) का थर्मल पावर इकाई है। कंपनी की शेयर बीएसई (BSE) पर 0.92% चढ़ कर 286.50 प्रति शेयर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 29 दिसंबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!