शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई का एसएमई के लिए गोवा सरकार से करार

देश के नामी स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने गोवा सरकार के साथ हाथ मिलाया है। बीएसई ने गोवा सरकार के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। बीएसई ने यह करार गोवा राज्य के स्मॉल, मीडियम एंटरप्राइजेज यानी एसएमई (SMEs) के विकास के लिए किया है।

 इस समझौते पत्र के तहत एक्सचेंज एसएमई के बीच जागरुकता फैलाने का काम करेगी। बीएसई एसएइमई को एक्सचेंज पर लिस्ट कराने के फायदे के बारे में बताएगी। इसके अलावा बीएसई उन्हें इक्विटी इंफ्यूजन के जरिए पूंजी जुटाने के प्रभावी तरीकों के बारे में भी बताएगी। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बीएसई ने बताया कि उसने गोवा सरकार के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।इसके अलावा एक्सचेंज प्रशिक्षण और क्षमता विस्तार में भी मदद करेगी। यह मदद डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर के अधिकारियों को दी जाएगी। इसके तहत स्मॉल, मीडियम एंटरप्राइजेज को प्लैटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन से लेकर लिस्टिंग से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी।

बीएसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सुमदररमण राममूर्ति ने कहा कि गोवा सरकार के साथ यह करार राज्य के स्मॉल, मीडियम एंटरप्राइजेज के लिए कारोबार के बेहतर अवसर मुहैया कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। आपको बता दें कि बीएसई देश का सबसे बड़ा एसएमई (SME) एक्सचेंज है। बीएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर 400 से ज्यादा कंपनियां लिस्टेड हैं। शुक्रवार को एनएसई (NSE) पर बीएसई का शेयर 1.06% गिरकर 541.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन 08 जनवरी, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!