शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला ने उतारी कम समय में जांच करने वाली डायग्नोस्टिक डिवाइस

सिप्ला ने डायग्नोस्टिक डिवाइस को बाजार में उतारा है। यह डिवाइस कई तरह के स्वास्थ्य स्थितियों का पता लगाने में सक्षम है। यह उपकरण डायबिटीज (मधुमेह), इंफेक्शन से जुड़ी बीमारियां सहित थायरॉयड गतिविधियों का पता लगा सकती है।

 कंपनी ने यह डिवाइस 'Cippoint' नाम से बाजार में उतारा है। इसे कंपनी प्वाइंट ऑफ केयर नाम के इस डिवाइस के जरिए कई तरह के जांच पैरामीटर मुहैया कराती है। इसमें कार्डियक मार्कर्स,डायबिटीज, इंफेक्शियस डिजिज (infectious diseases) फर्टिलिटी, थायरॉयड, सूजन, मेटाबोलिक मार्कर्स से जुड़े जांच शामिल होंगे। इस डिवाइस को यूरोपियन इन-विट्रो डायग्नोस्टिक डिवाइस डायरेक्टिव से मंजूरी मिल चुकी है।

सिप्ला वन इंडिया कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अचिन गुप्ता ने कहा कि कंपनी का हमेशा से इनोवेटिव सॉल्यूशंस मुहैया कराने पर जोर रहा है। इसका मकसद सही और प्रभावी डायग्नोसिस उपलब्ध कराना है। कंपनी का लक्ष्य डायग्नोस्टिक इकोसिस्टम में मौजूद अंतर को सही करना है। हेल्थकेयर में मरीजों की मदद करने में इस नए डायग्नोस्टिक डिवाइस की भूमिका काफी अहम है। कंपनी का फोकस सस्ते दर पर जांच सुविधा उपलब्ध कराना है। 'Cippoint' डिवाइस से हेल्थ प्रोफेशनल्स 3-15 मिनट में जांच का परिणाम पता कर सकते हैं। इस किट का इस्तेमाल काफी आसान है। इसे मोबाइल वैन, ग्रामीण इलाकों और दूर-दराज के इलाकों में भी किया जा सकता है। इसके लिए बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरुरत नहीं है।

(शेयर मंथन 19 जनवरी, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!