शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 68.7% बढ़ा

निजी बैंक इंडसइंड बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 68.7% बढ़कर 1959.2 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 1161.3 करोड़ रुपये था।

 बैंक के एनआईआई (NII) यानी ब्याज से होने वाली कुल आय में 18.5% की बढ़ोतरी हुई है। एनआईआई 3793.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 4495.3 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस एनपीए (NPA) तिमाही आधार पर 2.11% से घटकर 2.06% के स्तर पर आ गया है। नेट एनपीए में मामूली बढ़त देखने को मिली है और यह 0.61% से बढ़कर 0.62% हो गया है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन तिमाही आधार पर 4.24% से बढ़कर 4.27% दर्ज हुआ है। रिटर्न ऑन एसेट तिमाही आधार पर 0.07 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी हुई है वहीं सालाना आधार पर इसमें 0.52 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि देखने को मिली। वहीं बैंक के रिटर्न ऑन इक्विटी में तिमाही आधार पर 0.78% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सालाना आधार पर इसमें 435 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि देखने को मिली है। रिटर्न ऑन इक्विटी के मोर्चे पर यह वित्त वर्ष 2020 के तीसरी तिमाही के बाद का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। बीएसई पर इंडसइंड बैंक का शेयर 1.89% गिरकर 1199.45 प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 19 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!