शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से 2 दवाओं के लिए मंजूरी मिली

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से शुरुआती मंजूरी मिली है। कंपनी को दो दवाओं के लिए मंजूरी मिली है।

 कंपनी को अमेरिकी बाजार में इन दो दवाओं की बिक्री के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के इलाज में किया जाता है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया है कि Bosentan टैबलेट की अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। यह दवा 32 मिली ग्राम क्षमता में उपलब्ध है जो ओरल सस्पेंशन है। बोसेंटन (Bosentan) के ओरल सस्पेंशन का इस्तेमाल पलमोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन यानी पीएएच (PAH) के इलाज में किया जाता है। यह दवा 3 साल और उससे ऊपर के बच्चों को दिया जाता है। इस दवा का उत्पादन अहमदाबाद स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में ग्रुप के फॉर्मूलेशन इकाई में होगा। आईक्यूवीआईए (IQVIA) के आंकड़ों के मुताबिक बोसेंटन ओरल सस्पेंशन की सालाना बिक्री 1.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। कंपनी को कैनाग्लिफ्लॉजिन (canagliflozin) दवा के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है। यह दवा 100 और 300 मिली ग्राम क्षमता में मौजूद है। इस दवा का इस्तेमाल व्यस्कों में डायबिटीज के नियंत्रण के लिए किया जाता है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के मोरैया इकाई से होगा। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.57% गिर कर 470.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 15 फरवरी, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!