शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला के पीथमपुर इकाई को यूएसएफडीए से 8 आपत्तियां जारी

दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से झटका लगा है। यूएसएफडीए ने कंपनी के मध्य प्रदेश के पीथमपुर स्थित इकाई को जांच के बाद 8 आपत्तियां जारी की है। यूएसएफडीए ने इकाई की जांच 6-17 फरवरी के दौरान की थी। यूएसएफडीए ने आपत्तियों के साथ फॉर्म 483 भी जारी किया है।

 कंपनी का कहना है कि वह अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर के साथ मिलकर आपत्तियों को दूर करने में सहयोग करेगी। आपको बता दें कि कंपनी की गोवा इकाई और अमेरिकी इकाई के बाद पीथमपुरा काफी महत्वपूर्ण इकाई होने के साथ बड़ी भी है। कंपनी पीथमपुरा इकाई से gAdvair दवा का उत्पादन करने वाली है। उम्मीद के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही से दवा का उत्पादन संभव हो सकेगा। इस दवा का इस्तेमाल सीओपीडी (COPD) यानी क्रोनिक ओबसट्रक्टिव पल्मोनरी डिजिज के इलाज में किया जाता है। इसके अलावा इस दवा का इस्तेमाल क्रोनिक ब्रॉन्काइटिस, एमफाइसिमि के साथ श्वास से जुड़ी बीमारियों में होता है। आपको बता दें कि इस इकाई की वित्त वर्ष 2023 में अब तक कुल आय में हिस्सेदारी 15 फीसदी की रही है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 6.02% गिर कर 964.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन 20 फरवरी, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!