शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सफायर फूड्स की जीएफआईपीएल में हिस्सा बढ़ाने की योजना

सफायर फूड्स की मालदीव की कंपनी जीएफआईपीएल (GFIPL) यानी गामा आईलैंड फूड प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सा बढ़ाने की योजना है। कंपनी 51 फीसदी की मौजूदा हिस्सेदारी को बढ़ाकर 75 फीसदी तक करेगी। आपको बता दें कि गामा आईलैंड फूड प्राइवेट लिमिटेड फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट के तहत गामा आईलैंड फूड प्राइवेट लिमिटेड यानी जीएफआईपीएल मालदीव में पिज्जा हट और KFC (केएफसी) रेस्टोरेंट को ऑपरेट करती है।

 सफायर फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड की सब्सिडियरी गामा पिज्जाक्राफ्ट (ओवरसीज) (GPOPL) प्राइवेट लिमिटेड ने विचार करने के बाद जीएफआईपीएल (GFIPL) के 81,914 इक्विटी शेयर के सब्सक्रिप्शन को मंजूरी दी है। कंपनी ने सब्सिक्रिप्शन के लिए यह मंजूरी 188 करोड़ रुपये तक के लिए दी है। सफायर फूड्स ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि प्रस्तावित अधिग्रहण से गामा पिज्जाक्राफ्ट (ओवरसीज) (GPOPL)प्राइवेट लिमिटेड की जीएफआईपीएल (GFIPL) में हिस्सेदारी बढ़कर 51 फीसदी की मौजूदा हिस्सेदारी को बढ़कर 75 फीसदी तक हो जाएगी। सफायर फूड्स के मुताबिक प्रस्तावित अधिग्रहण अतिरिक्त इक्विटी शेयरों के सब्सक्रिप्शन के जरिए होगा जो GFIPL की ओर से GPOPL को ट्रांसफर किए जाएंगे। शेयरों का यह सब्सक्रिप्शन एक या एक से अधिक चरणों में होगा। आपको बता दें सफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड उपमहाद्वीप में "YUM" ब्रांड का सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी है। एसएफआईएल भारत, श्रीलंका और मालदीव में 700 से ज्यादा पिज्जा हट और टैको बेल रेस्टोरेंट चलाती है। एसएफआईएल का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.09% गिर कर 1223 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 22 फरवरी, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!