शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा को यूएसएफडीए से दवा की अर्जी को अंतिम मंजूरी

एलेम्बिक फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को कैंसर की जेनरिक दवा के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में किया जाता है। कंपनी को डॉसेटाक्सेल इंजेक्शन की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है।

यह दवा सिंगल और मल्टीपल वायल में उपलब्ध होगा। कंपनी का यह मंजूर उत्पाद हॉस्पिरा इंक की दवा के समान है। डॉसेटाक्सेल इंजेक्शन का इस्तेमाल ब्रेस्ट कैंसर, नॉन स्मॉल सेल लंग कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर के अलावा गैस्ट्रिक एडिनोकार्सिनोमा कैंसर के इलाज में किया जाता है। डॉसेटाक्सेल इंजेक्शन सिंगल डोज में 20 मिली ग्राम प्रति 2 एमएल में उपलब्ध है। वहीं मल्टीपल वायल में 80 मिली ग्राम प्रति 8 एमएल और 160 मिली ग्राम प्रति 16 एमएल (ML) क्षमता में मौजूद है। आईक्यूवीआईए डाटा के मुताबिक अमेरिकी बाजार में इस दवा का सालाना बाजार 1.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है। कंपनी के 181 दवाओं की अर्जी को अब तक मंजूरी मिल चुकी है इसमें से 158 दवाओं के लिए अंतिम मंजूरी जबकि 23 दवाओं के अर्जी को शुरुआती मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी का गठन 1907 में हुआ था कंपनी का कारोबार पूरे विश्व में फैला हुआ है। कंपनी ब्रांडेड जेनरिक दवाओं के कारोबार में अग्रणी है। कंपनी का शेयर प्राइस बीएसई (BSE) पर 0.79 फीसदी गिर कर 507.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 1 मार्च, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!