शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

के. कृतिवासन बने टीसीएस के नये सीईओ, क्या होगा टीसीएस के शेयर पर असर : समीर पारडीकर से बातचीत

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) या टीसीएस (TCS) के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव हुआ है। राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) ने इसके एमडी एवं सीईओ पद से त्यागपत्र दे दिया है और कंपनी ने के. कृतिवासन (Krithi Krithivasan) नये सीईओ के पद पर नामित किया है।

वे नये वित्त-वर्ष में टीसीएस के एमडी-सीईओ के रूप में कार्यभार लेंगे। टीसीएस के शीर्ष प्रबंधन में इस बदलाव से क्या कंपनी के शेयर भावों पर किसी तरह का असर होगा? निवेशकों के लिए इस बदलाव का मतलब क्या है? देखें आईसीआईसीआई डायरेक्ट के लीड आईटी रिसर्च एनालिस्ट समीर पारडीकर से यह बातचीत।

#TataConsultancyServices #TCS #RajeshGopinathan #KrithiKrithivasan #K_Krithivasan

(शेयर मंथन, 20 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!