शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत में कैपिटल फूड्स से चिंग्स सीक्रेट को खरीदने की तैयारी में नेस्ले

दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य समूह नेस्ले एसए (Nestle SA) भारत के कैपिटल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (Capital Foods Pvt) का अधिग्रहण करने की तैयारी में है। नेस्ले तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में अपनी उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए इस कंपनी का अधिग्रहण करना चाहती है और वह इसके लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली अंतिम बोलीदाताओं में से एक है।

सूत्रों ने बताया कि स्विस कंपनी मुंबई स्थित कैपिटल फूड्स के लिए संभावित सौदे की शर्तों पर चर्चा कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, किसी भी लेनदेन से भारतीय कंपनी की वैल्यू 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है। कैपिटल फूड्स चिंग्स सीक्रेट ब्रांड का निर्माता होने के साथ ही खाना पकाने के पेस्ट और मसाला मिश्रण स्मिथ एंड जोन्स का बिक्रीकर्ता भी है। सूत्रों ने कहा कि संभावित सौदे पर बातचीत आगे बढ़ चुकी है, लेकिन कई अन्य दावेदारों ने भी कैपिटल फूड्स को खरीदने में रुचि व्यक्त की है और इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि नेस्ले विजेता होगी।

नेस्ले की लिस्टेड इंडियन यूनिट के शेयरों में पिछले 12 महीनों में मुंबई ट्रेडिंग में 10 पर्सेंट की तेजी आई है, जिससे इसका मार्केट वैल्यू करीब 22.3 अरब डॉलर हो गया है। फर्म ने 1961 में भारत में अपनी पहली विनिर्माण सुविधा शुरू की और देश में दही से लेकर अनाज तक सब कुछ बेचती है। कैपिटल फूड्स के निवेशकों में जनरल अटलांटिक शामिल है, जिसने 2018 में कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी थी। नेस्ले इंडिया और कैपिटल फूड्स की ओर इस मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं आयी है।

(शेयर मंथन, 31 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!