शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाल्को (BALCO) का रिन्युएबल पावर के लिए एसआरआईपीएल (SRIPL) के साथ करार

बाल्को यानी भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (BALCO) ने सेरेनटिका रिन्युएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार का ऐलान किया है। बाल्को ने यह करार हाइब्रिड रिन्युएबल पावर के ऑपरेशंस को सोर्स यानी खरीदने के लिए किया है।

 इसके लिए कंपनी एक स्पेशल परप्स व्हीकल यानी एसपीवी (SPV) का गठन करेगी। करार के तहत खरीदी गई रिन्युएबल्स एनर्जी का कंपनी छत्तीसगढ़ में एल्युमीनियम ऑपरेशंस के लिए करेगी। आपको बता दें कि बाल्को माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता की सब्सिडियरी है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक,बाल्को ने SRIPL की सब्सिडियरी की स्पेशल परप्स व्हीकल के जरिए पावर डिलीवरी एग्रीमेंट यानी पीडीए (PDA) के लिए करार किया है।

इस करार के तहत बाल्को 105 मेगा वाट हाइब्रिड रिन्युएबल पावर की खरीद अपने छत्तीसगढ़ स्थित एल्युमीनियम ऑपरेशंस के लिए करेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग 70:30 के अनुपात में होगा। इसका मतलब 70 फीसदी डेट और 30 फीसदी इक्विटी के जरिए फंडिंग होगी। आपको बता दें कि एसपीवी (SPV) में बाल्को की हिस्सेदारी 26 फीसदी की होगी। हाइब्रिड एनर्जी प्रोजेक्ट कैप्टिव मॉडल पर बनेगी और इसे बीओओ (BOO) यानी बिल्ड, ओन और ऑपरेट के आधार पर चलाया जाएगा। पावर डिलीवरी एग्रीमेंट की अवधि प्रोजेक्ट के शुरू होने की तारीख से 25 साल के लिए होगी। अनुमान के मुताबिक एसपीवी (SPV) के पावर डिलीवरिंग का काम 24 महीनों के भीतर शुरू होने की उम्मीद है। वेदांता के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से कंपनी के एल्युमीनियम इकाई को लगातार पावर की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

(शेयर मंथन, 5 अप्रैल, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!