शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैप्टिव कोल माइन्स से एनटीपीसी का उत्पादन वित्त वर्ष 2023 में 65 फीसदी बढ़ा

सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसके कैप्टिव माइन्स में कोयले के उत्पादन में 65 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2023 में कोयले का उत्पादन बढ़कर 2.3 करोड़ टन हो गया है।

 वही पिछले साल कंपनी के चार ऑपरेशनल माइन्स से कोयले का उत्पादन 1.4 करोड़ टन रहा था। कंपनी के चार ऑपरेशनल माइन्स में टीपीसी (TPC) पकड़ी बरवाडीह (झारखंड), एनटीपीसी चैती बरियातु (झारखंड) एनटीपीसी डुलंगा (ओडिशा) और एनटीपीसी तलाईपाली (छतीसगढ़) है। इसके अलावा कंपनी ने अब तक का सालाना 7.3 करोड़ क्यूबिक मीटर ओवरबर्डेन को भी हटाया है जो कि पिछले साल के मुकाबले 129 फीसदी अधिक है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 3.19 करोड़ क्यूबिक मीटर ओवरबर्डेन को हटाया था। कंपनी की ओर से हासिल किया गया मुकाम उसे घरेलू उत्पादन पर फोकस को दर्शाता है। कंपनी पावर की बढ़ती हुई मांग को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी ने पावर मंत्रालय, कोयला मंत्रालय और राज्य सरकारों के प्रयासों की सराहना की है। एनटीपीसी पावर इकाई तक कोयले को पहुंचाने में इनकी भूमिका काफी अहम रही। एनटीपीसी पावर इकाई को कोयले की आपूर्ति में 48 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल इसी अवधि में 1.48 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति पावर इकाई को की गई थी।

कोल माइनिंग टीम ने सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से डिजिटल स्तर पर कई उपाए किए हैं जिसमें ई-एसएमपी (e-SMP), डिजिटाइज्ड सेफ्टी प्रबंधन और सेफ्टी सचेतन के लिए मोबाइल ऐप भी उतारा गया है। एनटीपीसी ग्रुप की इन्सटॉल्ड क्षमता 71594 मेगा वाट है।

(शेयर मंथन, 9 अप्रैल, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!