शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में टाटा कॉफी का मुनाफा 19.66 फीसदी बढ़ा

टाटा कॉफी का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 19.66 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 19.66 फीसदी बढ़कर 48.80 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी का मुनाफा 40.78 करोड़ रुपए रहा था।

 वहीं कंपनी के कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 10.17 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की आय सालाना आधार पर 656.26 करोड़ रुपए से बढ़कर 723.01 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2023 के दौरान कंपनी के मुनाफे में 77.91 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 147.73 करोड़ रुपए से बढ़कर 262.84 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं कामकाजी मुनाफा 110.8 करोड़ रुपए से घटकर 105.7 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। जहां तक मार्जिन का सवाल है तो वह 16.89 फीसदी से घटकर 14.61 फीसदी हो गया है। कंपनी ने 3 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। वहीं वित्त वर्ष 2023 के दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 20.59 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की आय वित्त वर्ष 2022 के 2,363.50 करोड़ रुपए के मुकाबले वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 2,850.16 करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.48% चढ़ कर 207.90 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!