शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा को अंतिम मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को रोफ्लुमिलास्ट (Roflumilast) टैबलेट के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को इस दवा की बिक्री और उत्पादन के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।

यह दवा 250 mcg क्षमता में मौजूद है। कंपनी को Daliresp टैबलेट के जेनरिक के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल COPD यानी क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (Chronic obstructive pulmonary disease) के इलाज में दवा का इस्तेमाल होता है। साथ ही इस दवा का इस्तेमाल ब्रॉन्काइटिस यानी फेफड़े में हुए सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। इस दवा दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना बिक्री 3.4 करोड़ डॉलर है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के अहमदाबाद के सेज यानी स्पेशल इकोनॉमिक जोन ( विशेष आर्थिक क्षेत्र) स्थित ग्रुप फॉर्मूलेशन इकाई में किया जाता है। जायडस लाइफसाइंसेज का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.30% चढ़ कर 517.30 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी के 363 दवाओं की अर्जी को अब तक मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी अब तक 440 दवाओं के लिए अर्जी दे रखी है। कंपनी 2003-04
से दवाओं की अर्जी दे रही है।

(शेयर मंथन 19 अप्रैल,2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!