शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस लाइफसाइंसेज को ब्लड प्रेशर की दवा के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से अंतिम मंजूरी मिली है। कपनी को Metoprolol Tartrate दवा की बिक्री और मार्केटिंग के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है।
यह दवा 25, 50 और 100 मिलीग्राम क्षमता में मौजूद होगी।

 ऊच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में इस दवा का इस्तेमाल अकेले या फिर किसी और दवा के साथ होता है। ब्लड प्रेशर कम होने से स्ट्रोकस हार्ट अटैक और किडनी से जुड़ी समस्या के होने का खतरा कम हो जाता है। यही नहीं इस दवा का इस्तेमाल छाती में होने वाले दर्द जिसे चेस्ट पेन (Angina) भी कहा जाता है। इस दवा के इस्तेमाल से हार्ट अटैक के बाद जिंदा रहने की संभावना बढ़ जाती है। Metoprolol दवा बीटा ब्लॉकर्स ड्रग से जुड़ा हुआ है। यह दवा शरीर में कुछ खास तरह के प्राकृतिक रसायन के एक्शन को रोकने का काम करता है। इपिनेफ्रीन (epinephrine) जैसे केमिकल के कार्रवाई को दिल और ब्लड वेसल रोकने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

इस दवा का उत्पादन हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कंपनी के ग्रुप फॉर्मूलेशन इकाई में किया जाएगा। अमेरिका में इस दवा की सालाना बिक्री 4.52 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। कंपनी को अब तक 364 दवाओं की अर्जी को मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी अब तक 440 दवाओं के लिए अर्जी दे चुकी है। कंपनी 2003-04 से दवाओं के लिए अर्जी दे रही है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.82% गिर कर 513.05 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 20 अप्रैल, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!