शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा को अंतिम मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को Metronidazole Topical Cream यानी मेट्रोनिडाजोल टॉपिकल क्रीम के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है।

 कंपनी को इस दवा की बिक्री और उत्पादन के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। यह दवा 250 mcg क्षमता में मौजूद है। इस दवा का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी बीमारी रोजासिया यानी rosacea के इलाज में किया जाता है। आपको बता दें कि मेट्रोनिडाजोल टॉपिकल क्रीम एक एंटीबायोटिक है जिसका इस्तेमाल त्वचा से जुड़े कुछ खास तरह की बीमारी के इलाज में किया जाता है। आम तौर पर यह वयस्कों में कील मुंहासे का एक प्रकार है।आईक्यूवीआईए (IQVIA) के आंकड़ों के मुताबिक इस दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना बिक्री 2.5 करोड़ डॉलर है। इस दवा का उत्पादन ग्रुप के टॉपिकल मैन्युफैक्चरिंग इकाई में किया जाएगा जो अहमदाबाद के चंगोदर में स्थित है। जायडस लाइफसाइंसेज का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.077% चढ़ कर 517.60 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी के 366 दवाओं की अर्जी को अब तक मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी अब तक 440 दवाओं के लिए अर्जी दे रखी है। कंपनी 2003-04 से दवाओं की अर्जी दे रही है।

(शेयर मंथन 25 अप्रैल,2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!