शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में एचडीएफसी (HDFC) लाइफ का मुनाफा सपाट रहा

निजी क्षेत्र की लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एचडीएफसी (HDFC) लाइफ ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किये हैं। कंपनी का मुनाफा 358.66 करोड़ रुपये पर करीब फ्लैट यानी बिना बदलाव के रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 357.52 करोड़ रुपये था।

 वहीं एचडीएफसी (HDFC) लाइफ की आय 16,054.94 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,426.40 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की नेट प्रीमियम आय 14,289.66 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,426.57 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 1.90 रुपये प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। कंपनी का एपीई (Annual Premium Equivalent) यानी APE 69.3% बढ़ा है। एपीई 3,049 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,162 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वीएनबी यानी VNB (Value of new business) में 68.8% की वृद्धि हुई है। वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस 895 करोड़ रुपये से बढ़कर 1511 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं वीएनबी मार्जिन में मामूली गिरावट देखने को मिली है और यह 29.4 फीसदी से घटकर 29.3 फीसदी के स्तर पर आ गया है। कंपनी का एंबेडेड वैल्यू 39,527 करोड़ रुपया रहा। वित्त वर्ष 2023 के लिए कंपनी के एंबेडेड वैल्यू पर ऑपरेटिंग रिटर्न 19.7 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर एचडीएफसी (HDFC) लाइफ का मुनाफा 13 फीसदी बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का मुनाफा 1360 करोड़ रुपये रहा है।कंपनी के व्यक्तिगत वेटेड रिसिव्ड प्रीमियम यानी डब्लू आरपी में 27 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी की इस क्षेत्र में 16.5 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी है जबकि निजी क्षेत्र में कंपनी की हिस्सेदारी 10.8 फीसदी है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.34% चढ़ कर 531.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 26 अप्रैल,2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!