शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील का चौथी तिमाही में मुनाफा 83 फीसदी गिरा

टाटा ग्रुप की नामी और स्टील की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 83 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 10030 करोड़ रुपये से घटकर 1693 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में 9835 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

 वहीं कंपनी की कंसोलिडेटेड आय में 9 फीसदी की गिरावट आयी है। आय 69324 करोड़ रुपये से घटकर 62962 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का कुल खर्च 57,635.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 59,918.15 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 52 फीसदी की कमी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 15030 करोड़ रुपये से घटकर 7220 करोड़ हो गया है। वहीं मार्जिन में भी बड़े स्तर पर गिरावट आयी है। मार्जिन 21.7% से घटकर 11.46% के निचले स्तर पर आ गया है। कंपनी का भारतीय कारोबार से कामकाजी मुनाफा 23305 रुपये प्रति टन से घटकर 16160 रुपये प्रति टन दर्ज हुआ है। वहीं यूरोप कारोबार से कामकाजी घाटा तिमाही आधार पर 95 डॉलर प्रति टन रहा है। कंपनी के कुल कर्ज में भी कमी आयी है। कंपनी का कर्ज 3900 करोड़ रुपये घटकर 67810 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने 3.60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। टाटा स्टील देश की छह स्टील उत्पादन करने वाली कंपनियों में से एक है।

(शेयर मंथन 2 मई,2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!