शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाइटन का चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफा करीब 50 फीसदी बढ़ा

चौथी तिमाही में टाइटन के स्टैंडअलोन मुनाफे में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं। पिछले साल के 491 करोड़ रुपये के मुकाबले 734 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है।

 कंपनी की आय में 33 फीसदी की वृद्धि हुई है। स्टैंडअलोन आय 7,276 करोड़ रुपये से बढ़कर 9704 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के एबिट यानी EBIT 37 फीसदी बढ़कर 1,053 करोड़ रुपये हो गया है। वही EBIT मार्जिन 12% रहा। ज्वैलरी कारोबार से आय में 24 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 7576 करोड़ रुपये हो गया है। भारतीय कारोबार में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं वेडिंग सेगमेंट में वृद्धि की मजबूत वापसी हुई है। इस सेगमेंट का EBIT 13.2 फीसदी बढ़कर 997 करोड़ रुपये हो गया है। वॉचेज और वियरेबल्स सेगमेंट से आय में सालाना आधार पर 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 652 करोड़ रुपये से बढ़कर 871 करोड़ रुपये हो गया है। इसके पीछे एनालॉग वॉच और वियरेबल्स की बिक्री में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। 

कंपनी ने 10 लाख से ज्यादा स्मार्टवाचेज की बिक्री की है। इस तिमाही में टाइटन देश के टॉप 5 स्मार्टवॉच बेचने वाली कंपनी में शामिल हो गई है। आईकेयर कारोबार की आय में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 134 करोड़ रुपये से बढ़कर 165 करोड़ रुपये हो गया है। चौथी तिमाही में ज्वेलरी रिटेल आउटलेट की संख्या 763 है। कंपनी के ब्रांड की 253 शहरों में पहुंच है। ज्वेलरी कारोबार में 7% की हिस्सेदारी है। वॉचेज और वियरेबल्स की पहुंच 306 शहरों तक है। कंपनी की 5 मैन्युफैक्चरिंग और एसेम्बली इकाई है। आई केयर में रिटेल स्टोर नेटवर्क की संख्या 901 है और 352 शहरों में पहुंच है।

(शेयर मंथन 3 मई,2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!