शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 17 फीसदी गिरा

 सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 17 फीसदी की गिरावट देखी गई है। मुनाफे में गिरावट की वजह वेज बिल है। कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 6693 करोड़ रुपये से घटकर 5533 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वहीं कंसो आय में 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आय 32709 करोड़ रुपये से बढ़कर 38152 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

वहीं कामकाजी मुनाफा में 40 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। कामकाजी मुनाफा 9102 करोड़ रुपये से बढ़कर 12768 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं चौथी तिमाही में कंपनी के मार्जिन में भी वृद्धि हुई है। मार्जिन 28 फीसदी 33.5 फीसदी हो गया है। कंपनी ने वेज में संशोधन के लिए 5870 करोड़ का प्रोविजन रखा है। पावर सेक्टर को कोयले की आपूर्ति 46.2 मीट्रिक टन बढ़कर 586.6 मीट्रिक टन रहा है। एफएसए (FSA) यानी फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट वॉल्यूम 168 मीट्रिक टन रहा। वहीं एफएसए (FSA) रियलाइजेशन में सालाना आधार पर 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 1550 रुपये प्रति टन रहा। मौजूदा तिमाही में ई-ऑक्शन प्रीमियम 192 फीसदी रहा। कंपनी ने पिछले साल के 1,080.97 करोड़ रुपये के मुकाबले 8152 करोड़ का प्रोविजन किया है। मौजूदा तिमाही में कोयले के उत्पादन में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बिक्री 180.249 मिलियन टन से बढ़कर 186.877 मिलियन टन पहुंच गया है। कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है।

(शेयर मंथन 8 मई, 2023)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!