शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर का चौथी तिमाही में मुनाफा 278 फीसदी बढ़ा

टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी अपोलो टायर्स ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 113 करोड़ रुपये से बढ़कर 427 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के मुनाफे में 278 फीसदी की जबर्दस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 कंपनी की आय में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आय 5578 करोड़ रुपये से बढ़कर 6247 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 59 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 626 करोड़ रुपये से बढ़कर 998 करोड़ रुपये हो गई है। मार्जिन में भी बढ़ोतरी देखी गई है। मार्जिन 11.2% से बढ़कर 16% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी को मौजूदा तिमाही में 22.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आय भी हुई है। कंपनी की अन्य आय 37 करोड़ रुपये से घटकर 17 करोड़ रुपये रह गई है। कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने 50 पैसे प्रति शेयर विशेष डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.42% चढ़ कर 381.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 9 मई, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!