शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कम बेस के कारण डॉ रेड्डीज का मुनाफा चौथी तिमाही में 9 गुना बढ़ा

चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज के मुनाफे में 9 गुना की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के 87.5 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले मौजूदा तिमाही में मुनाफा 959 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी के मुनाफे में 91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

 मुनाफा 2022 के 2357 करोड़ रुपये के मुकाबले 4507 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 5,437 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,297 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। आय में बढ़ोतरी की वजह उत्तरी अमेरिका, यूरोप और भारतीय बाजार में कारोबार का अच्छा प्रदर्शन रहा है। कंपनी की आय वित्त वर्ष 2023 में 15 फीसदी बढ़ी है और यह 21439 करोड़ रुपये से बढ़कर 24, 588 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। आय में वृद्धि की वजह कंपनी की ओर से बाजार में नई उत्पादों को उतारना रहा है। कंपनी के बैलेंस शीट में फिलहाल 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी उपलब्ध है। कंपनी ने 40 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। सालाना आधार पर जेनरिक कारोबार में 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है और यह 2530 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। मौजूदा तिमाही में कंपनी ने 6 नए उत्पादों को बाजार में उतारा वहीं वित्त वर्ष 2023 में 25 नई दवाइयों को बाजार में उतारा है। भारतीय कारोबार में 17 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 1280 करोड़ रुपये हो गया है। मौजूदा उत्पादों की कीमतों में बढो़तरी के कारण ऐसा संभव हो सका है। 

(शेयर मंथन, 10 मई, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!