शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में आईटीसी (ITC) का मुनाफा बढ़कर 5090 करोड़ रुपये हुआ

एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी आईटीसी ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। स्टैंडअलोन मुनाफा 4191 करोड़ रुपये से बढ़कर 5090 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की स्टैंडअलोन आय 15,531 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,510 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

 कंपनी ने 2.75/शेयर के स्पेशल (विशेष) डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं कंपनी ने 6.75/शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है।वहीं कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 5225 करोड़ रुपये से बढ़कर 6210 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मार्जिन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्जिन 33.6% से बढ़कर 37.9% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की चौथी तिमाही में कंपनी को 73 करोड़ की एकमुश्त आय भी हुई है। कंपनी के कुल खर्च में भी बढ़ोतरी देखी गई है और यह 12,632 करोड़ रुपये बढ़कर 12,908 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने पहली बार ऑपरेशनल मुनाफा 75000 करोड़ रुपये के पार चला गया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना से प्रभावित कारोबार पहली बार वित्त वर्ष 2023 में सामान्य स्तर पर लौट आया है।

एफएमसीजी सेगमेंट से आय में 15.07 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 11,325.63 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,033.43 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इसमें सिगरेट कारोबार भी शामिल है। सिगरेट कारोबार से आय 12.61% बढ़कर 8,082.26 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई पर एसबीआई का शेयर 1.87% गिर कर 419.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन 18 मई, 2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!