शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुथूट फाइनेंस का चौथी तिमाही में मुनाफा 6% गिरा

मुथूट फाइनेंस ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। मुथूट फाइनेंस के मुनाफे में 6%  की गिरावट आई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 960.3 करोड़ रुपये से घटकर 902.6 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 7.7% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 1720.1 करोड़ रुपये से घटकर 1853.3 करोड़ रुपये हो गया है।

गोल्ड लोन एसेट में 7.5% की बढ़ोतरी हुई है। गोल्ड लोन एसेट 57531 करोड़ रुपये से 61875 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर एयूएम (AUM) यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट में 8.8% की वृद्धि हुई है। कंसोलिडेटेड आधार पर एयूएम में 10.9% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने मौजूदा तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा गोल्ड लोन डिस्बर्समेंट किया है और यह करीब 51850 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा किसी एक तिमाही में कंपनी ने सबसे ज्यादा ब्याज कमाया है और यह रकम 2677 करोड़ रुपये है। वहीं लोन एसेट में भी अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है और यह 5479 करोड़ रुपये है। तिमाही आधार पर सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए (NPA) 2.58% से बढ़कर 3.79% दर्ज हुआ है। वहीं शुद्ध एनपीए 2.31% से बढ़कर 3.4% रह गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन तिमाही आधार पर 11.86% से बढ़कर 12.26% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 15% वृद्धि का गाइडेंस दिया है। कंपनी को उम्मीद है कि सब्सडियरीज के जरिए डिस्बसर्मेंट में तेजी आने की उम्मीद है।

 

(शेयर मंथन, 20 मई, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!