शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में एबी फैशन मुनाफे से घाटे में आई

आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल को चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर 194 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 32 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया था।

 कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी की आय 2282.83 करोड़ रुपये से बढ़कर 2879.73 करोड़ रुपये रहा है। बिक्री में आई कमी के कारण मुनाफे पर असर पड़ा है। वहीं कंपनी के मार्केटिंग पर भी खर्च बढ़ा है। साथ ही कंपनी ने TMRW ब्रांड में निवेश लगातार जारी रखा है। चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 3177.64 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय मदुरा फैशन ऐंड लाइफस्टाइल सेगमेंट से 2155.68 करोड़ रुपये रही वहीं रिटेल चेन पैंटालून से से आय 797.81 करोड़ रुपये रही है। कंपनी के पास चौथी तिमाही के अंत तक 1422 करोड़ रुपये का शुद्ध कर्ज है। कंपनी के ऊपर यह कर्ज मौजूदा निवेश और नए ग्रोथ वेंचर्स में निवेश के कारण हुआ है। कंपनी ने पिछले एक साल में 500 से ज्यादा नए स्टोर्स खोले हैं। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को कुल घाटा 59.47 करोड़ रुपये हुआ है वहीं वित्त वर्ष 2022 में 118.36 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2023 में कंसोलिडेटेड आधार पर आय 12417.90 रुपये रही है। कामकाजी मुनाफा 373 करोड़ रुपये से घटकर 193 करोड़ रुपये आया है। वहीं मार्जिन 16.34% से घटकर 6.70% दर्ज हुआ है।  

(शेयर मंथन 22 मई, 2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!