शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्जो नोबेल का चौथी तिमाही में मुनाफा 27 फीसदी बढ़ा

 पेंट्स और कोटिंग्स बनाने वाली कंपनी एक्जो नोबेल ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 27% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 74.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 95.4 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 9.72 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

 वहीं कंपनी की आय 867 करोड़ रुपये से बढ़कर 951 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 119 करोड़ रुपये से बढ़कर 154 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं मार्जिन में भी बढ़ोतरीदेखने को मिली है। मार्जिन 13.75% से बढ़कर 16.26% हो गया है। कंपनी ने 40 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी के खर्च में 6.75 फीसदी की वृद्धि हुई है। खर्च 772.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 824.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी के मुनाफे में 15.51 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा वित्त वर्ष 2022 के 290 करोड़ रुपये के मुकाबले 335 करोड़ रुपये रहा है। वहीं आय सालाना आधार पर 20.75 फीसदी बढ़कर 3802 करोड़ रुपये हो गया है।

 

(शेयर मंथन 24 मई, 2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!