शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिकोईया कैपिटल ने गो फैशन में पूरी हिस्सेदारी बेची

वेंचर कैपिटल कंपनी सिकोईया कैपिटल ने गो फैशन में अपनी समूची हिस्सेदारी बेच दी है। सिकोईया कैपिटल ने 10.18 फीसदी की पूरी हिस्सेदारी गो फैशन में बेच दी है। सिकोईया कैपिटल ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन यानी खुले बाजार के लेनदेन के जरिए यह हिस्सेदारी बेची है। हिस्सा बिक्री से सिकोईया कैपिटल को 625 करोड़ रुपये की रकम मिली है।

 अमेरिका आधारित सिकोईया कैपिटल ने अपने सहयोगी कंपनी सिकोईया कैपिटल इंडिया इन्वेस्टमेंट IV ने गो फैशन (इंडिया) में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। वहीं इसके खरीदारों में सोसायटी जनरल, कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी फंड 223, आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और बीएनपी (BNP) पारिबास आर्बिट्राज शामिल हैं। सिकोईया कैपिटल इंडिया इन्वेस्टमेंट्स-IV ने 54,98,875 (करीब 54.9 लाख) शेयरों की बिक्री की है। शेयरों की बिक्री 1,136.10 रुपये के औसत भाव पर हुई है। एनएसई (NSE) पर उपलब्ध बल्क डील के आंकड़ों के मुताबिक कुल 624.72 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री हुई है। मार्च तिमाही के अंत तक सिकोईया कैपिटल के पास करीब 55 लाख शेयर थे, जो 10.18 फीसदी के बराबर थे। गो फैशन बीएसई और एनएसई पर नवंबर 2021 में लिस्ट हुई थी। कंपनी ने 1,013.6 करोड़ रुपये के लिए IPO लाई थी। कंपनी का शेयर एनएसई पर 4.86 फीसदी गिर कर 1,136.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। गो फैशन महिलाओं के बॉटम वियर उत्पादों के डेवलपमेंट, डिजाइन, सोर्सिंग, मार्केटिंग और रिटेलिंग का काम गो कलर्स ब्रांड के तहत करती है।

(शेयर मंथन, 12 जून, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!