शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस को Danske Bank से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए ऑर्डर मिला

Danske Bank ने इन्फोसिस को रणनीतिक साझीदार के तौर पर चुना है। Danske Bank ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए यह करार किया है। करार के तहत इन्फोसिस को 45.4 करोड़ डॉलर का ऑर्डर मिला है। इसके साथ ही इन्फोसिस Danske Bank के भारत में स्थित IT सेंटर का अधिग्रहण भी करेगी।

 Danske Bank के भारत स्थित इस सेंटर में करीब 1400 डिजिटल तौर पर प्रशिक्षित कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी नॉर्डिक्स (NORDICS) क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। इसमें बंगलुरू, भारत, कोपेनहेगन और डेनमार्क शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर नेक्स्ट जनरेशन डिजिटल सर्विसेज और कंसल्टिंग के क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने नॉर्डिक्स क्षेत्र के नामी बैंक Danske के साथ करार किया है। इसमें स्पीड के साथ स्केल बढ़ाने पर भी फोकस है।
इस करार से Danske Bank अपनी रणनीतिक प्रथामिकताओं को हासिल करने की दिशा में बढ़ेगी। इस करार से Danske Bank अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव, ऑपरेशनल एक्सीलेंस देने के साथ आधुनिक तकनीक नेक्स्ट जेनरेशन सॉल्यूशंस के जरिए मिलेगी। डेनमार्क मुख्यालय वाला यह बैंक व्यक्तिगत और कारोबारी ग्राहकों के अलावा बड़े कॉरपोरेट और संस्थागत ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराता है। बैंक के टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी लाने के लिए अपने टैलेंट और क्षमता का इस्तेमाल कर उत्पादकता बढ़ाने के लिए इन्फोसिस को रणनीतिक साझीदार चुना है। वैश्विक स्तर पर इंडस्ट्री को सॉल्यूशंस मुहैया कराने में विशेषज्ञता हासिल की हुई इन्फोसिस बैंक के डिजिटल एजेंडा को आगे बढ़ाएगी। बैंक के IT ऑपरेशंस और क्षमता को इन्फोसिस टोपाज (Topaz) से लैस करेगी। यह एक आर्टिफिशियल इंटेजीलेंस टूल्स है जो सर्विस, सॉल्यूशंस और प्लैटफॉर्म से लैस है। इससे अनुभव, डिजाइन ऑपरेशंस को सपोर्ट करने वाले सर्विसेज बेहतर होते हैं।

 

(शेयर मंथन, 26 जून 2023)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!