शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैजल स्प्रे के लिए यूएसएफडीए से ल्यूपिन की अर्जी को मंजूरी

दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। यह दवा 'सायनोकोबालामिन नेजल स्प्रे है। यह दवा 500 एमसीजी(MCG) क्षमता में उपलब्ध होगी। यह स्प्रे पार फार्मास्यूटिकल्स इंक की जेनरिक दवा Nascobal यानी नैस्कोबल (नैजल स्प्रे) के समान है।

 इस दवा का उत्पादन कंपनी के अमेरिका स्थित समरसेट इकाई में होगा। आईक्यूवीआईए एमएटी (IQVIA MAT) के मार्च 2023 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना कारोबार 6.9 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है। इस दवा का इस्तेमाल विटामिन (B12) की कमी के इलाज में किया जाता है। आपको बता दें कि विटामिन B12 का रासायनिक नाम सायनोकोबालामिन है। इसमें कोबाल्ट पाया जाता है।कंपनी कई तरह के ब्रांडेड और जेनरिक दवा विकसित करने के साथ उसकी बिक्री भी करती है। कंपनी का कारोबार 100 से ज्यादा देशों में है। इसमें अमेरिका,भारत, दक्षिण अफ्रीका और एशिया पैसेफिक और लैटिन अमेरिका के देश शामिल हैं। कंपनी का दिल,मधुमेह और सांस से संबंधित बीमारियों के इलाज में आने वाली दवाओं में मजबूत स्थिति है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में कुल आय का 7.9 फीसदी अनुसंधान और विकास पर खर्च किया था। कंपनी के 15 मैन्युफैक्चरिंग इकाई है। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 1.10% गिर कर 892.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 03 जुलाई,2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!