शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीसीबी को हिस्सा बिक्री के लिए आरबीआई से मंजूरी मिली

निजी सेक्टर के बैंक डीसीबी (DCB) यानी डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) से हिस्सा बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक को यह मंजूरी टीएएमपीएल (TAMPL) यानी टाटा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को हिस्सा बिक्री के लिए मिली है। 

 टीएएमपीएल को 7.5% तक हिस्सा बिक्री के लिए बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिली है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया है कि 7.5 फीसदी तक के हिस्से का अधिग्रहण बैंक के पेड अप इक्विटी कैपिटल के बराबर होगा। यह अधिग्रहण टाटा म्युचूअल फंड की स्कीमों के जरिए किया जाएगा। डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक को मिली यह मंजूरी भारतीय रिजर्व बैंक से मिली चिट्ठी से 1 साल के लिए मान्य होगा। भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिलने के बाद बैंक को कंप्लायंस का पालन करना होगा। बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के प्रासंगिक प्रोविजन का पालन करना होगा। इसके अलावा 16 जनवरी 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अधिग्रहण और शेयर होल्डिंग या बैंकिंग कंपनी में वोटिंग अधिकार पर जारी मास्टर डायरेक्शन ऐंड गाइडलाइन्स का पालन करना होगा। इसके अलावा मार्केट रेगुलेटर यानी सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से रेगुलेशन पर जारी प्रोविजन का भी पालन करना होगा। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से टीएएमपीएल को भी सलाह दी गई है कि बैंक में शेयरहोल्डिंग पेड अप कैपिटल के 7.5 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए।

(शेयर मंथन, 07 जुलाई,2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!