शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में घाटे से मुनाफे में लौटा टाटा मोटर्स

 टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। पिछले साल के 4987 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले पहली तिमाही में कंपनी ने 3090 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।

 कंपनी की आय में भी 42.1% की बढ़ोतरी हुई है। आय 71,935 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 326% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 3181 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,559 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। मार्जिन 4.4% से बढ़कर 13.3% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की अन्य आय 887 करोड़ रुपये से बढ़कर 1361 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का फॉरेक्स घाटा 768 करोड़ रुपये से घटकर 342 करोड़ रुपये हो गया है। हालाकि यह रकम कामकाजी मुनाफे में एडजस्ट हो चुकी है। कंपनी के दमदार नतीजे में जेएलआर कारोबार की अहम भूमिका है। साथ ही कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। मैनेजमेंट के मुताबिक नजदीकी समय में अनिश्चितताओं के बावजूद मांग बनी रहने की उम्मीद है। कंपनी मौजूदा साल में कई बड़े कार को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने साफ किया कि बड़े स्तर पर कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। दूसरी तिमाही में गाड़ियों के उत्पादन में कमी रह सकती है। इसकी वजह गर्मियों में रख-रखाव के लिए इकाई को बंद किया जाएगा।

वहीं बोर्ड ने टाटा मोटर्स डीवीआर (DVR) के शेयर को रद्ध करने की मंजूरी दे दी है। शेयरधारकों को टाटा मोटर्स DVR के 10 शेयर के बदले टाटा मोटर्स के 7 शेयर मिलेंगे। शेयर रद्द करने पर कंपनी के आउटस्टैंडिंग इक्विटी शेयर्स 4.2% से घटेंगे स्कीम के लिए SEBI, NCLT से मंजूरी जरूरी है

 

(शेयर मंथन 26 जुलाई,2023)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!