शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का मुनाफा 22% बढ़ा

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के पहली तिमाही में मुनाफा 22% बढ़ा है। कंसोलिडेटेड मुनाफा 277 करोड़ रुपये से बढ़कर 338 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की आय में 12% की बढ़त देखने को मिली है।

 कंपनी की आय 3327 करोड़ रुपये से बढ़कर 3741 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 19% की वृद्धि देखी गई है। कामकाजी मुनाफा 457 करोड़ रुपये से बढ़कर 545 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 42.65% से घटकर 42.15% पर पहुंच गया है। कंपनी का मार्जिन 13.7% से बढ़कर 14.6% के स्तर पर पहुंच गया है। भारत में बेवरेजेज की बिक्री से आय में 10% की बढ़ोतरी हुई है। चाय के वॉल्यूम में 3% की वृद्धि हुई है। वहीं भारत मे कॉफी कारोबार से आय में 21% की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं फूड कारोबार से आय में 24% की वृद्धि हुई है जबकि वॉल्यूम में 6% की बढ़त रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय कारोबार से आय में 7% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को नमक की बिक्री से आय में 18% की वृद्धि हुई है।
खास बात यह है कि टाटा संपन्न पोर्टफोलियो में 51% की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। टाटा स्टारबक्स से सालाना आय में 21% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने मौजूदा तिमाही में 16 नए स्टोर्स खोले। कंपनी का देश के कुल ब्रांडेड कारोबार में हिस्सेदारी 15% से बढ़कर 20% हो गया है।

 (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!